Search
Close this search box.

बटईकेला चट्टानपारा में गौवध के प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार – पुलिस जांच जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बटईकेला चट्टानपारा में गौवध के प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार – पुलिस जांच जारी

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बतौली के दूरस्थ ग्राम पंचायत बटईकेला चट्टान पारा में शुक्रवार देर रात एक संगीन घटना सामने आई है। ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से सीतापुर पुलिस ने एक आरोपी गुलशन पिता जयराम (उम्र लगभग 45 वर्ष) को गाय के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी के अन्य साथी – अंबिका, बालकुमार, कपिल, अल्मोंस और सीताराम – मौके से फरार हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 1 बजे करीब 25 लोगों के एक समूह द्वारा एक गाय को काटने की कोशिश की जा रही थी। ग्रामीणों को जैसे ही इस अवैध गतिविधि की भनक लगी, उन्होंने जान की परवाह किए बिना सीतापुर पुलिस को सूचित कर त्वरित कार्रवाई की। ग्रामीणों की सतर्कता एवं साहस के कारण एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

 

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गाय को बटईकेला निवासी चितावा के घर से चोरी कर लाया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने केवल 5 साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी पता-साजी और गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सघन अभियान जारी है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों के पास गाय काटने के हथियार थे, जिससे वे भयभीत हो गए थे। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए चट्टान पारा पहुंचकर निगरानी रखी और पुलिस की मदद से एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी सीतापुर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस पुनः प्रयास से क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

 

 

 

थाना प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि:

 

“गाय के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष फरार आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।”

 

 

 

सीतापुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें