Search
Close this search box.

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त नवानगर पुल पर तत्काल राहत कार्य, आवागमन बहाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त नवानगर पुल पर तत्काल राहत कार्य, आवागमन बहाल

 

दरिमा/ हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण नवानगर पुल को काफी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी के स्पष्ट निर्देश पर नवानगर मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया।

 

पुल की मरम्मत कर स्थानीय जनता के लिए आवागमन को शीघ्र ही पुनः प्रारंभ करवाया गया। इस कार्य में जिले के वरिष्ठ नेता श्री जन्मजय मिश्रा, श्री मनोज कंसारी, श्री निरंजन राय, श्री मनोज गुप्ता, श्री भूपेन्द्र सिंह सहित कई समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

जनता के हित में त्वरित कार्यवाही कर एक उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु समस्त टीम को धन्यवाद एवं बधाई दी

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें