“पीएम-जनमन” विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न
बतौली / कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को उप स्वास्थ्य केंद्र चिरगा के अंतर्गत पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम बेसरापानी में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी बतौली, RMA, BETO, फार्मासिस्ट, CHO, ANM, RHO, आयुष्मान ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। शिविर में किए गए प्रमुख कार्य कुल 01 आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। कुल 0 छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया। कुल 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिसमें बुखार – 02शुगर – 01नेत्र संबंधी रोग – 01सर्दी-खांसी – 03,चर्म रोग – 01,अन्य सामान्य रोग – 15
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित ग्रामीणों को संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, उचित खानपान, स्वच्छता, उल्टी-दस्त से बचाव, सामान्य स्वास्थ्य नियम आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस शिविर में RHO, ANM, मितानिन, एवं एम.टी. सहित पूरी स्वास्थ्य टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
“पीएम-जनमन” अभियान के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता एवं जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








