Search
Close this search box.

जनपद उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु नवाचार की घोषणा की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

जनपद उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु नवाचार की घोषणा की

 

(बतौली )जनपद पंचायत बतौली की उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापक सुधार और नवाचार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बतौली क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई ठोस पहल की जाएगी।

 

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नीति-युक्त नवाचार किए गए हैं, जिनका लाभ अब जमीनी स्तर पर भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 

विद्यालयों का औचक निरीक्षण

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वह शासकीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण की योजना बना रही हैं। निरीक्षण के दौरान शिक्षक की उपस्थिति, शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपलब्धता एवं शिक्षा सामग्री की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी।

 

छात्रावासों की बदहाल स्थिति पर सख्त रुख

जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें छात्रावासों की अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि वे स्वयं छात्रावासों का अवलोकन कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगी।

 

शिक्षा विभाग की स्थायी अध्यक्ष के रूप में मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराऊं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” – श्रीमती मंजू हरी गुप्ता

 

 

 

गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्रवाई तय

उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिक्षकों में अध्यापन के प्रति निष्ठा की कमी है, उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। गैर-जिम्मेदार शिक्षकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

 

छात्रों में उत्साहवर्धन के लिए गतिविधियाँ

जनपद उपाध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने हेतु वे कई रचनात्मक गतिविधियों की भी योजना बना रही हैं। साथ ही शिक्षा क्षेत्र की कमियों को दूर करने के लिए शिक्षाविदों से परामर्श लिया जाएगा।

 

श्रीमती गुप्ता की इस सक्रिय पहल से आमजन और अभिभावकों में उत्साह की लहर है। अब देखने की बात होगी कि यह नवाचार शिक्षा व्यवस्था में व्यावहारिक परिवर्तन ला पाते हैं या नहीं, परन्तु जनपद उपाध्यक्ष की इस घोषणा को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें