Search
Close this search box.

सुरेश सिंह बैस को श्री नामदेव सेवा समिति मध्य प्रदेश द्वारा “साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि” 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरेश सिंह बैस को श्री नामदेव सेवा समिति मध्य प्रदेश द्वारा “साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि”

 

 

 

बिलासपुर।नगर के विख्यात साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को “श्री नामदेव सेवा समिति मध्य प्रदेश” द्वारा साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि से सुशोभित किया गया है।गत 23 जुलाई 2025 को संत श्री नामदेव की संजीवन समाधि दिवस के अवसर पर श्री नामदेव सेवा समिति बालाघाट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुरेश सिंह बैस द्वारा स्वरचित संत नामदेव पर आधारित खोजपरक आलेख का प्रस्तुतीकरण किया गया था। साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि प्रदान करते हुए श्री नामदेव सेवा समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नारायण शांडिल्यकर व महासचिव अशोक सिंहासने ने बैस को समिति की ओर से शुभकामनाएं दी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें