Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक ने पीडीएस व्यवस्था पर उठाए सवाल, खाद्य मंत्री ने विधानसभा में दिए जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

सीतापुर विधायक ने पीडीएस व्यवस्था पर उठाए सवाल, खाद्य मंत्री ने विधानसभा में दिए जवाब

रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल से तारांकित प्रश्न के माध्यम से सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी जानकारी मांगी।

 

विधायक श्री टोप्पो ने पूछा कि जनवरी 2022 से दिसंबर 2024 तक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में कितने व किस-किस प्रकार के राशनकार्डधारी हैं तथा इसकी ब्लॉकवार जानकारी क्या है? साथ ही उन्होंने पीडीएस केन्द्रों में खाद्यान्न उठाव की प्रक्रिया, निश्चित तिथियों और आधार अथवा मोबाइल ओटीपी से जुड़ी समस्याओं पर भी सवाल किए।

 

इसके जवाब में मंत्री श्री बघेल ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न उठाव हेतु राशन कार्डधारी मुखिया अथवा सदस्य को ई-पॉस मशीन में आधार प्रमाणीकरण या पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पहचान सत्यापित करनी होती है। उठाव की कोई विशेष तिथि निर्धारित नहीं है, राशन आबंटन माह की पहली तारीख से आखिरी तारीख तक खाद्यान्न उठाया जा सकता है।

 

मंत्री ने आगे बताया कि यदि किसी लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण या मोबाइल ओटीपी से सत्यापन नहीं हो पाता है, तो उसे नामित व्यक्ति (नॉमिनी/ट्रस्टेड पर्सन) के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दी गई हैं

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें