विद्युत दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का घेराव आंदोलन, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत हुए शामिल
बतौली / आज विकासखंड बतौली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती विद्युत दरों के विरोध में विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया। यह आंदोलन “राजीव विद्युत न्याय योजना” के तहत किया गया, जिसमें पूर्व खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि बढ़ी हुई विद्युत दरों को तत्काल वापस लिया जाए। ज्ञापन के माध्यम से नायब तहसीलदार को अपनी मांगें सौंपी गईं।
पूर्व मंत्री श्री भगत ने कहा कि आम जनता महंगाई और बढ़ती बिजली दरों की दोहरी मार झेल रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई “हाफ बिजली बिल” योजना को वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की राहत नहीं दी है।
साथ ही श्री भगत ने ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। चैतन्य बघेल एक परिपक्व व धैर्यवान युवा नेता हैं और ऐसे दबावों में भी संयम बनाए रखेंगे। उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्य करें और न्यायालय पर भरोसा रखें।
इस दौरान पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधानसभा प्रभारी लालचंद यादव, राजकुमार सोनी, संजय सिंह, सुंदर मिंज ,सरपंच संघ अध्यक्ष बतौली सुशीला भगत, सतवेंद्र सिंह,प्रशांत गुप्ता, महेश लकड़ा, अलय त्रिपाठी, विकास गुप्ता, नायब तहसीलदार सुरेश पैकरा, आर पी सिंह , प्रमोद सेठ, उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








