Search
Close this search box.

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में दिखा विशेष उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में दिखा विशेष उत्साह

 

बतौली, सरगुजा –

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल बतौली के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर को सभी कार्यकर्ताओं ने सादगी, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।

 

समस्त कार्यकर्ता उनके निवास आशीर्वाद भवन में एकत्रित हुए और उन्हें पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिवस का यह आयोजन संगठनात्मक एकता एवं प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

 

ज्ञात हो कि श्री अशोक गुप्ता, मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके संघर्ष, नेतृत्व और निष्ठा का ही परिणाम है कि आज मंडल बतौली में भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त एवं संगठित स्वरूप में उभर रही है।

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदानों को याद करते हुए उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सक्रिय योगदान की कामना की।

 

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –

अनिल गुप्ता, कैलाश गुप्ता, जितेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, हरि गुप्ता निशांत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजूराम, पूनम गुप्ता, अनिमेष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नवीन गुप्ता, नितिन गुप्ता, कालूराम पंडित, सुधा सिंधु शशंक गुप्ता,सिद्धांत गुप्ता, सहित अन्य अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

इस भावनात्मक एवं प्रेरणास्पद आयोजन ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक ऊर्जा का संचार किया और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना को और भी मजबूत किया।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें