Search
Close this search box.

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

 

आज पी एम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतौली में इको एवम युवा क्लब के तत्वाधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय केप्राचार्य श्री राजेश गुप्ता, श्री दलवीर एक्का, इको क्लब प्रभारी श्री अंकित अग्रवाल, श्री सुरेश कुमार जायसवाल, श्री अजय अग्रवाल, श्री प्रशांत दुबे, सुश्री डॉली शर्मा, इको क्लब के सभी सदस्य एवं विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

 

वृक्षों को विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के नाम समर्पित किया, जिससे इस अभियान को एक भावनात्मक आयाम मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व को सम्मानित करना भी था।

 

विद्यालय प्रभारी श्री राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा –

“माँ और प्रकृति दोनों जीवनदायिनी हैं। यदि हम एक पेड़ माँ के नाम लगाएँ, तो यह धरती हरियाली से भर सकती है। यह छोटा कदम आने वाले कल को सुरक्षित करने का एक बड़ा संदेश है।”

 

कार्यक्रम में सहभागियों ने यह संकल्प भी लिया कि रोपित वृक्षों की देखरेख नियमित रूप से की जाएगी, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित होकर विद्यालय परिसर को हराभरा बना सकें।

 

🌳 “एक वृक्ष माँ के नाम – धरती को दें सच्चा सम्मान” 🌳

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें