संकुल मंगारी में हुआ वृहद पौधारोपण — ‘एक पेड़ मां के नाम'”
सीतापुर विधायक माननीय रामकुमार टोप्पो जी के निर्देशन में आज संकुल केंद्र मंगारी में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक प्रेरणादायी पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। संकुल समन्वयक श्री लव कुमार गुप्ता द्वारा बेलकोटा नर्सरी से नीम, आम, अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, अशोक, नाशपाती, मुनगा, सीताफल, गुलमोहर, जामुन जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए।
हायर सेकेंडरी मंगारी के कैंपस में, जहां विधायक श्री टोप्पो की संवेदनशील पहल पर बच्चियों की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, उसी परिसर में “मियां वाकी मिनी फॉरेस्ट” की नींव भी पौधरोपण से रखी गई।
इस महाअभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री पारसराम (सरपंच मंगारी), श्री विद्याधर पैंकरा (सरपंच बालमपुर), श्री महावीर केरकेट्टा (सरपंच कपट बहरी), श्री अनिल पैंकरा (बीडीसी मंगारी), श्री हिमांशु गर्ग (संगठन प्रमुख), श्री राजेंद्र पैंकरा व श्री नरेंद्र पैंकरा (SMDC अध्यक्ष), विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शरद चंद्र मेषपाल, संकुल प्राचार्य श्री अनिल कछाप, प्रधान पाठक श्री जुगेश्वर राम, संकुल समन्वयक श्री लव कुमार गुप्ता, सहित अन्य शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ।
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पौधों की देखरेख और सुरक्षा का जिम्मा स्वयं लिया। सरपंचगण ने ग्राम स्तर पर मुनादी कराकर पौधों की सुरक्षा हेतु पशुओं से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास की बात कही।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शरद चंद्र मेषपाल ने अपने संबोधन में कहा, “यह केवल पौधरोपण नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित संदेश है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें सचेत होकर कार्य करना होगा।” उन्होंने बताया कि 51 नीम के पौधे अकेले लगाए गए हैं, जो स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए उपयोगी हैं।
कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान देने वालों में श्री गंगेश्वर पैंकरा, श्री सुरेश कुमार साहू, श्री विनोद दास, श्री वीरेंद्र भगत, सुश्री लिली मोरिस और सभी स्वीपर साथियों का योगदान सराहनीय रहा।
यह अभियान क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति नई चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








