Search
Close this search box.

बतौली समिति सेदम में खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 जाम सैकड़ों की संख्या में किसान आक्रोशित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बतौली समिति सेदम में खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 जाम सैकड़ों की संख्या में किसान आक्रोशित

 

बतौली / सरगुजा बतौली के सेदम सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को जाम कर खाद की मांग कर रहे है ।

 

आपको बता दें कि सोमवार को सैकड़ों की संख्या में किसान सहकारी समिति सेदम में सवेरे से पहुंच गए थे जो लाइन में लगे हुए थे जब 10 बजे समिति खुली तो किसान सभी अपना खाता जमा कर खाद की मांग करने लगे जब किसानों को पता चला कि समिति सेदम में खाद कम मात्रा में उपलब्ध है तो सभी खाद लेने हो हल्ला मचाने लगे और सेदम सहकारी समिति से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को जाम कर नारे बाजी करने लगे इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और किसान आक्रोशित होकर सड़क में अधिकारियों को बुलाने और खाद उपलब्ध कराने की बात पर अड़े हुए थे ।

 

*समिति प्रबंधक ने जाम खुलवाया*

 

जब किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को जाम करने की सूचना मिली तो वह जाम खुलवाने सड़क पर पहुंचे फिर अपने वरिष्ठ अधिकारी से बात कर किसानों को भरोसा दिलाया कि सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी तब किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क को छोड़ा गया लेकिन किसान अभी कम मात्रा में उपलब्ध खाद नहीं लेने पर अड़े हुए है

 

गौरतलब है कि 11 ग्राम पंचायत के सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने सहकारी समिति सेदम पहुंचे हुए है जो सुबह 6 बजे से हीं लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार में थे किसान वासुदेव , शिवकुमार, जोगेंद्र, सोनसाय, विसुनलाल, रविशंकर,शिवनंदन सहित किसानों ने बताया कि पिछले 1 महीने से सोसायटी का चक्कर खाद लेने के लिए लगा रहे है लेकिन आज 23 जून तक एक बोरी खाद समिति द्वारा नहीं दिया गया है आज हमारी खेती किसानी पिछड़ रही है हम सभी किसान खाद लेने के लिए परेशान है अगर हमे समिति द्वारा खाद नहीं है तो उग्र भीड़ समिति का घेराव करेंगे

 

इस संबंध में समिति सेदम प्रबंधक ने कहा कि अभी समिति में इफको 600 बोरी ,यूरिया 1925 बोरी , सुपर 357 बोरी,पोटाश 600 बोरी वर्तमान में उपलब्ध है जिसे सभी किसानों को दिया जाएगा उच्च अधिकारियों से खाद की मांग की गई है सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी ।

इसकी जानकारी प्राप्त होते हुए शासकीय अमला पहुंचे सेदम समिति में और किसानों को समझाइए देते हुए किसानों को शांत किया गया

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें