Search
Close this search box.

सरगुजा जिले के राजकुमार सोनी बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

सरगुजा जिले के राजकुमार सोनी बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव

सरगुजा जिले के बतौली निवासी श्री राजकुमार सोनी को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के MLA सुखपाल सिंह द्वारा जारी सूची में की गई। इस खबर से सरगुजा के बतौली क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सोनी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री सोनी ने मीडिया से खास बातचीत में अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वे किसान हितों के लिए हरसंभव कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

 

श्री राजकुमार सोनी इससे पहले सरगुजा जिले के ओबीसी उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रह चुके हैं। वे पूर्व खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाते हैं और उनके अनुभव का लाभ किसान कांग्रेस को मिलेगा।

 

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें