25 मई 2025: सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने क्षेत्र को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीमा प्रवेश स्थलों पर बैरिकेड और सूचना पटल बोर्ड लगवाने की पहल की है। इस पहल का उद्देश्य न केवल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है, बल्कि आने वाले लोगों को यहां की जानकारी भी उपलब्ध कराना है।
आज बगीचा मार्ग पर बोदा के पास विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के निर्देशन में बतौली मंडल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बतौली पुलिस ने बैरिकेड स्थापित किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर इस बैरिकेड का उद्घाटन किया गया।
विधायक श्री टोप्पो ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को क्षेत्र की जानकारी और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले। सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यह पहल इसे सुदृढ़ करेगी।”
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








