शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायी : विधायक रामकुमार टोप्पो
सीतापुर/बतौली। आज कार्यालय में बतौली निवासी शिक्षक श्री मनीष गुप्ता जी एवं उनके सुपुत्र किशन कुमार गुप्ता जी से आत्मीय भेंट एवं सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा किशन कुमार गुप्ता की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
किशन कुमार गुप्ता ने National Institute of Technology Raipur से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बी.टेक. की शिक्षा पूर्ण की है तथा वर्तमान में चेन्नई में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का शिक्षा, तकनीक एवं अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि आज के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से देशभर में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
विधायक श्री टोप्पो ने किशन कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की सफलता आने वाली पीढ़ी को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








