Search
Close this search box.

सरगुजा में 24 शिक्षक-कर्मचारी मूल पदस्थापना पर लौटेंगे, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कार्यमुक्ति आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा में 24 शिक्षक-कर्मचारी मूल पदस्थापना पर लौटेंगे, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कार्यमुक्ति आदेश

अम्बिकापुर, 17 जुलाई 2026। सरगुजा जिले में विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में संलग्न शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना वाली शालाओं एवं कार्यालयों में वापस भेजने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा जारी आदेश क्रमांक 12562/स्था.-प्रा.शा./2026-27 के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देश एवं स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई है।

आदेश के तहत विभिन्न विकासखंडों के 24 शिक्षक एवं कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना संस्था के लिए कार्यमुक्त किया गया है। इनमें प्रयास आवासीय विद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला ग्रंथालय, जिला पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में संलग्न शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासन स्तर पर सभी शालाओं में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति VSK App के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संलग्न कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यमुक्त कर्मचारियों की शीघ्र मूल संस्था में उपस्थिति सुनिश्चित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें