Search
Close this search box.

जियो नेटवर्क ठप होने से व्यापारियों और आमजन में आक्रोश, 24 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो 13 जुलाई को जियो कार्यालय का होगा घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जियो नेटवर्क ठप होने से व्यापारियों और आमजन में आक्रोश, 24 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो 13 जुलाई को जियो कार्यालय का होगा घेराव

बतौली, 10 जुलाई। बतौली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जियो मोबाइल नेटवर्क लगभग ठप होने के कारण व्यापारियों, विद्यार्थियों, ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर उपभोक्ताओं तथा आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क बाधित रहने से डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन लेनदेन, बैंकिंग, शासकीय कार्य एवं संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी संघ तहसील बतौली एवं दूरभाष एवं विद्युत उपभोक्ता समिति, बतौली ने जियो के संभाग प्रमुख मनोज ठाकुर से तत्काल नेटवर्क व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर नेटवर्क सेवा सुचारु नहीं की गई, तो 13 जुलाई (सोमवार) को जियो कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूर्व सूचना बतौली थाना प्रभारी को भी दे दी गई है।

व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जियो कंपनी की होगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें