Search
Close this search box.

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहन जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहन जप्त

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनि अमला द्वारा 02 जुलाई 2026 को अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की गई। तहसील अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सरगंवा में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए खनिज टीपर वाहन क्रमांक CG15 EF 1437 वाहन मालिक श्री मनीष प्रताप सिंह, टीपर वाहन क्रमांक सोल्ड टीपर 912 वाहन मालिक श्री हरि यादव एवं वाहन टीपर क्रमांक CG 15EF 0149 वाहन मालिक श्रीकांत जायसवाल से जप्त कर निम्न श्रेणी चूनापत्थर खनिज कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम धौरपुर में खनिज साधारण पत्थर वाहन हाईवा क्रमांक CG15 EL 0520 वाहन मालिक श्री संतोष अग्रवाल पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज चैकी प्रभारी रघुनाथपुर के अभिरक्षा में दिया गया है। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) एव एमएमडीआर की धारा 21 (5) एवं 23 एवं छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 यथा संशोधित 22 जून 2026 के नियम 71 के तहत् कार्यवाही की जाएगी। खनि अमला द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें