Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर बतौली में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर बतौली में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

बतौली, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, बतौली (जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़) में योग कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती शाशि मित्तल ने स्वयं योगाभ्यास का संचालन करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया तथा योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री आयुष अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री सुदामा राम गुप्त सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती राधा सोनी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के समस्त आचार्यों एवं भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। नगर के योग प्रमुख श्री माथुर दास ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें