Search
Close this search box.

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आमजन को मिलेगा बेहतर उपचार — राजेश अग्रवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आमजन को मिलेगा बेहतर उपचार — राजेश अग्रवाल,,,,

 

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवीन ऑपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण,,,,

 

अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन,,,,

 

अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण एवं अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ फंड) से निर्मित इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजना को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर मंत्री, राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समय पर उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और डीएमएफ फंड का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यों में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री, राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑपरेशन थियेटर और अतिरिक्त वार्ड की स्थापना से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध होगा तथा गंभीर परिस्थितियों में बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना शासन की प्रतिबद्धता है।।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति हरमिन्दर सिंह (टिन्नी), कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र राम, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सीमा तिग्गा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि पाण्डेय, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आशा बसंल, ओ.टी. स्टॉफ नर्स नीतु एक्का एवं दीपशीला रंजन सहित स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा फीता काटकर नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण किया गया तथा अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलालेख का अनावरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पताल की क्षमता वृद्धि तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर, अजीत बसंत के मार्गदर्शन में डीएमएफ फंड का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में यह पहल भविष्य में हजारों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

नवीन ऑपरेशन थियेटर एवं अतिरिक्त वार्ड निर्माण से अस्पताल में उपचार सुविधाएं और अधिक सुलभ, व्यवस्थित एवं प्रभावी होंगी।

 

इससे विशेष रूप से महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं गंभीर मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें