Search
Close this search box.

जाति प्रमाण पत्र निर्माण अभियान में लापरवाही पर मैनपाट विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जाति प्रमाण पत्र निर्माण अभियान में लापरवाही पर मैनपाट विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी

 

अम्बिकापुर 18 मई 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्माण अभियान में लापरवाही पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपाट श्री योगेश कुमार शाही एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री रमेश कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सीतापुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

 

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी अनुसार 7726 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र लंबित बताए गए थे, जबकि समीक्षा के दौरान दस्तावेजों के आधार पर बनाए जाने योग्य लगभग 2700 से अधिक आवेदन लंबित पाए गए, जिनमें फार्म एवं आवश्यक दस्तावेज अपूर्ण थे।

 

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्राम सभा के माध्यम से बनाए जाने योग्य 3000 से अधिक प्रकरणों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक तक न तो संधारित की गई और न ही संबंधित पंचायतों एवं जनपद पंचायत को उपलब्ध कराई गई। इसके कारण ग्राम सभाओं में आवश्यक प्रस्ताव पारित नहीं कराए जा सके।

 

इसके अतिरिक्त उपलब्ध कराई गई जानकारी में सुधार एवं वास्तविक आंकड़े प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किए जाने के बावजूद इस संबंध में कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जाने तथा सूची का सत्यापन नहीं कराए जाने का भी उल्लेख नोटिस में किया गया है।

 

कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करते हुए शासकीय कार्यों के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें