Search
Close this search box.

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बतौली ब्लॉक में संगवारी कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बतौली ब्लॉक में संगवारी कार्यक्रम का आयोजन

बाल विवाह की रोकथाम एवं बालिका शिक्षा पर दिया गया विशेष संदेश

बतौली। C3 संस्था के संगवारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज बतौली विकासखंड में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य थीम – “बाल विवाह की रोकथाम एवं बालिका शिक्षा का महत्व” रहा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समुदाय स्तर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, मितानिन, शिक्षक एवं चैम्पियन कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, ताकि समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बालिका शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय सदस्यों ने बाल विवाह रोकथाम एवं बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें