Search
Close this search box.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, जिला सूरजपुर में कथित अवैध नियुक्ति मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

रायपुर / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, जिला सूरजपुर में बिना स्वीकृत रिक्त पद के नियुक्ति, शासकीय धन के संभावित दुरुपयोग, प्रशासनिक भ्रष्टाचार एवं साजिशन रूप से अतिशेष घोषित किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है।

इस संबंध में श्री पिंकु शर्मा, व्याख्याता (अंग्रेजी), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, जिला सूरजपुर द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2025 को माननीय राज्यपाल महोदय को प्रस्तुत शिकायत पत्र को मूल रूप में संलग्न करते हुए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

राज्यपाल सचिवालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त शिकायत पर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्यवाही से आवेदक एवं राज्यपाल सचिवालय को अवगत कराया जाए।

राजभवन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमों का पालन सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें