Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों की मांग पर 24 घंटे में हैंडपंप खनन हेतु बोरिंग गाड़ी भेजी – जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों की मांग पर 24 घंटे में हैंडपंप खनन हेतु बोरिंग गाड़ी भेजी – जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण

सीतापुर | ग्रामीणों की मांग पर त्वरित संवेदनशील निर्णय लेते हुए सीतापुर विधायक माननीय रामकुमार टोप्पो जी ने 24 घंटे के भीतर हैंडपंप खनन हेतु बोरिंग गाड़ी भेजकर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।दिनांक 10 जनवरी 2026 को माननीय विधायक रामकुमार टोप्पो जी बूथ प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत झरगांवा पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि आगामी मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम में स्थित मां बभनी दाई के प्रांगण में प्रथम वर्ष मेला आयोजित किया जाना है। मेला स्थल पर पेयजल की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा एक हैंडपंप की मांग की गई।ग्रामीणों की इस मांग को माननीय विधायक जी ने गंभीरता से लेते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर हैंडपंप खनन के लिए बोरिंग गाड़ी भेजने के निर्देश दिए, जिस पर तत्काल अमल किया गया। माननीय विधायक रामकुमार टोप्पो जी की इस त्वरित कार्यवाही और जनहित के प्रति संवेदनशीलता से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में विधायक जी का दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि माननीय विधायक जी हमेशा जनसमस्याओं के प्रति सजग रहते हैं और बिना किसी विलंब के समाधान सुनिश्चित करते हैं, जो उन्हें एक जनप्रिय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि बनाता है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें