विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम से बदलेगी गांवों की तस्वीर और तकदीर
भाजपा का जन जागरण अभियान मिशन मोड में, सरगुजा जिला संयोजक बने अनिल अग्रवाल सीतापुर के श्री अनिल अग्रवाल को जिला संयोजक तथा बतौली के श्री हरी गुप्ता, श्री सतीश जायसवाल, श्री अनिल सिंह एवं श्री कामेश्वर राजवाड़े को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है
सरगुजा। केंद्र सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला कानून सिद्ध होगा। यह बात मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर स्थित संकल्प भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम मनरेगा से अधिक पारदर्शी, प्रभावी और रोजगारपरक है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। जहां मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध था, वहीं नए अधिनियम में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। इससे ग्रामीण मजदूरों की आय में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी। साथ ही खेती-किसानी को सुरक्षित रखने के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और भ्रष्टाचार जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन्हें यह अधिनियम समाप्त करेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा।
इसी क्रम में अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय में VB-G Ram G जन जागरण अभियान को लेकर भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह अभियान भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। सरगुजा जिले में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है।
भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि सीतापुर के श्री अनिल अग्रवाल को जिला संयोजक तथा बतौली के श्री हरी गुप्ता, श्री सतीश जायसवाल, श्री अनिल सिंह एवं श्री कामेश्वर राजवाड़े को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टोली सरकार की जनहितकारी योजनाओं और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
प्रेस वार्ता में उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जन जागरण अभियान न केवल जनता को जागरूक करेगा, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष, श्रीमती अरुणा सिंह, श्री रुपेश सोनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकार साथियों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई एवं सहयोग की अपील की गई।
नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरगुजा जिले में भाजपा का जन जागरण अभियान अब मिशन मोड में है, जिसके माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास और बदलाव की आवाज गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। यह अभियान सरगुजा में नई राजनीतिक ऊर्जा और जनविश्वास का संचार करेगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








