छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर के कुल 341 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ परीक्षण एवं शारीरिक मापजोख की प्रक्रिया आज दिनांक 06 जनवरी 2026 से पुलिस लाइन ग्राउंड, अंबिकापुर में प्रारंभ की गई है।
आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुल 750 अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल होना था, जिनमें से 427 अभ्यर्थी प्रारंभिक चरण की प्रक्रिया में उपस्थित हुए एवं सम्मिलित हुए।
सरगुजा पुलिस समस्त अभ्यर्थियों से अपील करती है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार के लालच, झांसे अथवा प्रलोभन में न आएं तथा किसी भी दलाल या असामाजिक तत्व को धनराशि न दें। नौकरी के नाम पर रकम देना एवं लेना दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन किया जा रहा है। अतः अभ्यर्थी भर्ती के नाम पर फैलाए जा रहे किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा अफवाहों से सावधान रहें।
सरगुजा पुलिस अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








