सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर चयन परीक्षा–2024
भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सरगुजा पुलिस की महत्वपूर्ण अपील
अंबिकापुर। सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर चयन परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण दिनांक 06.01.2026 से 10.02.2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
इस संबंध में सरगुजा पुलिस समस्त अभ्यर्थियों से अपील करती है कि भर्ती प्रक्रिया के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच, प्रलोभन, दलालों अथवा असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं और किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।
सरगुजा पुलिस यह स्पष्ट करती है कि नौकरी के लिए पैसे देना एवं लेना दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। अतः सभी अभ्यर्थी इससे पूर्णतः बचें।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया
सरगुजा पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाता है। भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की अफवाह या झांसे में न आएं।
यदि किसी भी अभ्यर्थी को भर्ती से संबंधित किसी प्रकार की संदिग्ध जानकारी, दलाली या अवैध मांग की सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी जानकारी तत्काल निम्नलिखित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर देना सुनिश्चित करें—
📞 मोबाइल नंबर:
• 9479193502 – अपर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा
• 9479193503 – नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा
• 7000016151 – पुलिस उप अधीक्षक (अजाक), सरगुजा
सरगुजा पुलिस अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है और भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








