संगठित मवेशी चोरी गिरोह का पर्दाफाश: अंबिकापुर पुलिस की बड़ी सफलता
अंबिकापुर, 6 जनवरी 2026 / थाना कोतवाली एवं साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय संगठित मवेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 रास मवेशी, 12,750 रुपये नगद एवं 03 पिकअप वाहन जप्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।घटना का विवरण4 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे घुटरापारा निवासी ऋषिकेश मिश्रा ने नमनाकला रिंग रोड पर 03 पिकअप वाहनों (नंबर: JH 07 M 3169, JH 01 FP 1270) में 06-07 व्यक्तियों द्वारा मवेशी चोरी करते देखा। संदेह पर उन्होंने वाहनों का पीछा कर नंबर नोट किए एवं थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्व में थाना गांधीनगर एवं कोतवाली में मवेशी चोरी के मामले (अपराध क्र. 14/26, 664/25, 901/25 धारा 303(2) बीएनएस) दर्ज थे।पुलिस कार्रवाईमुखबिर सूचना पर ग्राम रनपुरखुर्द के पास घेराबंदी कर 07 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। बरामद मवेशियों को गौ सेवा मंडल सरगुजा को सौंपा गया। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशी चोरी कर झारखंड के बाजारों में बेचने की बात कबूल की। उनके खिलाफ धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई। सभी के पूर्व आपराधिक इतिहास पाए गए।गिरफ्तार आरोपीअजहर खान (22 वर्ष)शोएब शाह (23 वर्ष)जुनैद आलम (23 वर्ष)अफसार (25 वर्ष)तकिर खान (43 वर्ष)आदम शाह (30 वर्ष)रेफाज खान (26 वर्ष)
(सभी निवासी: साई टांगरटोली, चौकी लोदाम, थाना जशपुर)सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। विवेचना जारी है।सराहनीय भूमिकाथाना प्रभारी कोतवाली शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजित कुमार मिश्रा, एएसआई मनोज सिंह, एएसआई विवेक पाण्डेय एवं टीम की सक्रियता सराहनीय।अग्रिम कार्रवाई जारी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








