Search
Close this search box.

मैनपाट महोत्सव के आयोजन को लेकर सीतापुर विधायक ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. मैनपाट महोत्सव के आयोजन को लेकर सीतापुर विधायक ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

1 से 3 फरवरी 2026 तक संभावित है आयोजन

मैनपाट (सरगुजा)। मैनपाट पर्यटन क्षेत्र में सैलानियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव के आयोजन को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से संयुक्त रूप से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि वर्ष 2026 के फरवरी माह में 1 से 3 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव के आयोजन की संभावना है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष आचार संहिता के कारण मैनपाट महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था, जिससे क्षेत्रवासियों एवं पर्यटन से जुड़े लोगों में निराशा थी।

मैनपाट महोत्सव क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। इस वर्ष आयोजन की संभावित तिथि सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह महोत्सव मैनपाट के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

वहीं मैनपाट को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।

महोत्सव के आयोजन को लेकर सकारात्मक पहल के लिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें