Search
Close this search box.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने NDA प्रशिक्षणार्थी कृतश मिश्रा से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने NDA प्रशिक्षणार्थी कृतश मिश्रा से की मुलाकात

अंबिकापुर, दिनांक 19 दिसंबर 2025 — राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के प्रशिक्षणार्थी कृतश मिश्रा से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अंबिकापुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कृतश मिश्रा को NDA के प्रथम वर्ष की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि कृतश मिश्रा सैनिक स्कूल, अंबिकापुर से चयनित होकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला (पुणे) में अध्ययनरत हैं। वे वर्तमान में NDA में प्रशिक्षण के साथ-साथ बी-टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण होने के पश्चात वे हैदराबाद में आगे की शैक्षणिक एवं सैन्य प्रशिक्षण प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे।

कृतश मिश्रा, पुलिस विभाग में प्रभारी साइबर सेल, अंबिकापुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री अजीत कुमार मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल, अंबिकापुर से माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत NDA की कठिन चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कृतश मिश्रा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है और इससे युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें