अंबिकापुर / थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस टीम ने वर्ष 2019 में दर्ज एक गंभीर ठगी प्रकरण में मुख्य आरोपी संजय मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी संजय मिश्रा पिता बैजनाथ मिश्रा, उम्र 38 वर्ष, निवासी इटावरी थाना जावा, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) को न्यायालय द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के अंतर्गत न्यायालय में पेश कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उसे 29.11.2025 तक पुलिस रिमांड भी प्राप्त हुआ है।प्रकरण की पृष्ठभूमि में, प्रार्थी जगदीश विश्वकर्मा ने वर्ष 2019 में थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संजय मिश्रा एवं उसके साथी पूजा-पाठ का झांसा देकर गड़ा हुआ धन निकालने का झांसा देकर ₹40,000 नगद एवं 21 तोला सोने के बिस्किट ठग कर फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी लेकिन वह फरार था। पर नवंबर 2025 में शंकरगढ़ थाना के अपराध क्रमांक 132/2020 में भी आरोपी संजय मिश्रा की संलिप्तता पायी गई और उसे जिला जेल रामानुजगंज में बंद पाया गया। फिर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से प्रकरण पुनर्विवेचना के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर थाना अंबिकापुर के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने ठगी में शामिल होना स्वीकार किया तथा ₹12,000 की राशि मिलने और खर्च करने की बात बताई। जरूरी जांच एवं पहचान परेड कराई जा चुकी है और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।इस सफलता में थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। टीम में शामिल हैं:निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारीउप निरीक्षक सम्पत पोटाईप्रधान आरक्षक सतीश सिंहआरक्षक सचिन्द्र सिन्हाआरक्षक देशरामजनता और समाज को विश्वास दिलाते हुए कहा जाता है कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी नजर रखकर विधिवत कार्रवाई करती रहेगी और ऐसे मामलों में ईमानदारी से कार्य करेगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








