Search
Close this search box.

सार्वजनिक स्थान पर इन्फ्लुएंसर द्वारा तलवार लहराने का वीडियो वायरल – पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान, नागरिकों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सार्वजनिक स्थान पर इन्फ्लुएंसर द्वारा तलवार लहराने का वीडियो वायरल – पुलिस ने लिया संज्ञान, नागरिकों में आक्रोश

अंबिकापुर/ शहर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा सड़क पर खुलेआम तलवार लहराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहरवासी अत्यंत चिंतित और आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी गंज रोड का है, जहां कंचन देवांगन नामक युवती “बाबू भाई मोबाइल” नाम की मोबाइल दुकान का विज्ञापन करते हुए सड़क पर तलवार लहराती नजर आ रही है।

वीडियो में युवती सड़क पर चलते हुए तलवार को हवा में लहराते हुए विभिन्न पोज देती दिखाई दे रही है। बीच सड़क पर ऐसे खतरनाक करतब देखते ही राहगीर भी हैरान रह गए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि —
“सार्वजनिक स्थान पर हथियार का इस तरह उपयोग न सिर्फ गलत उदाहरण पेश करता है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है।”

सोशल मीडिया पर पैसे और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में इस तरह के स्टंट को लेकर लोग कड़ी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं पर गलत प्रभाव डालती हैं और समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं।

वहीं दूसरी ओर नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि—
“कहीं तलवारें लहराई जा रही हैं, कहीं समाजिक मर्यादाओं को तोड़ा जा रहा है, लेकिन प्रशासन मौन है… गिरफ्तारियाँ नहीं होने से कानून-व्यवस्था का मजाक बनता जा रहा है।”

कोतवाली पुलिस को लेना चाहिए संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू करनी चाहिए थी। पुलिस को यह भी पता लगाना चाहिए था कि वीडियो में दिखाई गई तलवार असली है या नकली, और इसे कहां से लाया गया। नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख्त एक्शन लिया जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार प्रदर्शन और कानून उल्लंघन की घटनाओं पर रोक लग सके और समाज में सुरक्षित वातावरण बना रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें