Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर की वर्चुअल बैठक किसानों की सुविधा हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर की वर्चुअल बैठक

किसानों की सुविधा हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सीतापुर, सरगुजा। सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्र अध्यक्षों एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ देर शाम वर्चुअल बैठक आयोजित कर खरीफ वर्ष 2025-26 की धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगी। सरकार द्वारा किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर पर धान खरीदी की जाएगी।

 

विधायक द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश

1. किसानों की सुविधा सर्वोपरि:

विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान विक्रय हेतु केंद्रों में पहुंचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

2. पेयजल व्यवस्था:

सभी केंद्रों में किसानों तथा उपस्थित लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

3. सूचना फ्लेक्स अनिवार्य:

प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में फ्लेक्स लगाया जाए, जिसमें

खरीदी की तारीख समर्थन मूल्य खरीदी के नियम स्पष्ट व सरल भाषा में उल्लेखित हों।

4. चांदनी व बैठने की व्यवस्था:

किसानों के लिए चांदनी (शेड) तथा आराम हेतु बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

5. अनुचित वसूली पर रोक:

धान बोरा पलटी हेतु किसी भी प्रकार की अवैध राशि वसूली पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है।

 

6. पर्याप्त लेबर उपलब्धता:

धान खरीदी कार्य में अवरोध न हो, इसके लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध रखने के निर्देश।

 

7. किसान हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश:

किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी करने को कहा गया, जिससे तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

8. केंद्राध्यक्ष सक्रिय रहें:

खरीदी अवधि में धान खरीदी केंद्राध्यक्षों को पूरी तरह सक्रिय और मौजूद रहने के निर्देश दिए गए, ताकि व्यवस्थाएं मजबूत बनी रहें।

विधायक का संदेश / विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि धान खरीदी हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की महत्वपूर्ण किसान हितैषी योजना है। इस योजना का लाभ क्षेत्र के हर योग्य किसान तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों पर नजर रखेंगे तथा समय-समय पर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी  का सामना न करना पड़े और उनका धान सुगमता से खरीदा जा सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें