Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ कन्या भोज का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ  कन्या भोज का आयोजन

CM साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्याओं का चरण धोकर किया पूजन..

जशपुरनगर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से कन्या पूजन और भोज का विशेष महत्व होता है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवमी तिथि पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं उपस्थित होकर नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। भोज से पहले कन्याओं के चरण धोकर उनका स्वागत किया गया।उन्हें चुनरी, कुमकुम और फूल अर्पित कर देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रेम और श्रद्धा के साथ पारंपरिक व्यंजनों का परोसा गया।श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप निहित होता है, और इनका पूजन करने से सुख-समृद्धि, शांति और शक्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कन्या भोज में सहभागिता की और नवरात्रि पर्व की महत्ता को महसूस किया।मुख्यमंत्री निवास का वातावरण पूरे दिन भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें