उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कुमारी चंद्राकर को सरगुजा पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
अंबिकापुर / पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश क्रमांक एफ 2-06/2025/दो-गृह/रा.पु.से./2025 दिनांक 10/09/25 के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कुमारी चंद्राकर का स्थानांतरण उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर रेंज) के पद पर हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंद्राकर के सरगुजा जिले के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं बेहतर पुलिसिंग की सराहना करते हुए आगामी सेवाओं हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिले के कार्यकाल में उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अवसर मिला। उन्होंने आगे भी सभी से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रीमती कुमारी चंद्राकर को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, जिला विशेष शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








