Search
Close this search box.

सीएम–प्रदेशाध्यक्ष वर्चुअल जुड़े, सूरजपुर में अटल कुंज का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सीएम–प्रदेशाध्यक्ष वर्चुअल जुड़े, सूरजपुर में अटल कुंज का लोकार्पण
लोकार्पण समारोह में मंत्रियों–विधायकों सहित कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, आतिशबाजी से गूंजा सूरजपुर

सूरजपुर।भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय अटल कुंज का लोकार्पण बुधवार को भव्य आयोजन के बीच संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव वर्चुअल माध्यम से समारोह में जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अटल कुंज सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है।”

*पूजन-अर्चन और ध्वजारोहण से हुई शुरुआत*

संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और राजेश अग्रवाल, भूलन सिंह, शकुंतला पोर्ते सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में अटल कुंज के सामने पार्टी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ और खुशियों के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

*दिग्गज नेताओं की उपस्थिति*

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभू चक्रधारी, पूर्व पापुनि अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू, जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

*संगठन को मिला नया केंद्र अटल कुंज*

संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि अटल कुंज भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। यह भवन आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों, बैठकों और रणनीति निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भवन की आधारशिला से लेकर पूर्णता तक का विवरण प्रस्तुत किया और निर्माण में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया जबकि विधायक भूलन सिंह मरावी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने किया।

*जन-सैलाब और उत्साह*

समारोह में परमेश्वरी राजवाड़े, निर्मला यादव, थलेश्वर साहू, मुकेश गर्ग, लवकेश पैकरा, अनूप सिन्हा, राजकिशोर चौधरी, संदीप अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, दीपक गुप्ता संत सिंह शैलेश अग्रवाल अजय अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, मुकेश तायल, ललित गोयल, अशोक अग्रवाल, यशवंत सिंह, अशोक सिंह, डॉ. चतुर्वेदी,विजय राजवाड़े संस्कार अग्रवाल सहित जिलेभर से आए जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उमड़े। नारेबाजी, आतिशबाजी और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

*फूल–गुलदस्तों और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन*

अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर लोकार्पण समारोह में ज़ोरदार स्वागत मिला। पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल, और जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, ने उन्हें पुष्पगुच्छ व गुलदस्ते भेंट किए और मुंह मीठा कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और आतिशबाजी कर पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें