Search
Close this search box.

जिले को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात – 220 बिस्तर वाला आधुनिक अस्पताल निर्माण हेतु 36 करोड़ की स्वीकृति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात – 220 बिस्तर वाला आधुनिक अस्पताल निर्माण हेतु 36 करोड़ की स्वीकृति

संवाददाता  (वीरेंद्र देवगन ) की रिपोर्ट

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 166 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 3 महतारी सदन हमारे जिले को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी के सौजन्य से प्राप्त हुए हैं।

इसी कड़ी में जिलेवासियों को 220 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल की सौगात दी गई है। यह अस्पताल लगभग 36 करोड़ रुपए की लागत से मनेंद्रगढ़ में निर्मित होगा। इस अस्पताल के बनने से जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके ही जिले में उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि “हमारी प्राथमिकता क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना है। चुनाव के बाद से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।”

इससे पहले खड़गवां जनपद में 100 बिस्तर वाले अस्पताल का कार्य तेजी से प्रगति पर है, वहीं चिरमिरी में जिला अस्पताल की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है। अब मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाला यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा।

मंत्री जी अपने शासकीय आवास में भी जरूरतमंदों को विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। इन प्रयासों से जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें