- बलरामपुर में 25 करोड़ की लागत से प्रयास आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा
बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय में अब प्रतिभावान छात्रों के लिए शिक्षा के नए आयाम जुड़ने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की पहल पर बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु 25 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है।
मंत्री श्री नेताम ने जानकारी देते हुए कहा कि इस विद्यालय के प्रारंभ होने से अंचल के जनजातीय परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ अखिल भारतीय मेडिकल एवं इंजीनियरिंग परीक्षाओं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।
बलरामपुर आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण यह विद्यालय यहाँ के बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही अन्य वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी इस पहल का लाभ मिलेगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








