छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
रायपुर, 19 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब विराम लगने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल गठित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजभवन में कल 20 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
राज्यपाल नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएँगे। इस विस्तार में 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल (मुख्यमंत्री सहित) का गठन किया जाएगा। इसमें सामाजिक, क्षेत्रीय और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
संभावित मंत्रियों के रूप में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल सहित कई प्रमुख नामों पर मुहर लग चुकी है। नए मंत्रिमंडल से सरकार की विकास योजनाओं को गति मिलने और प्रशासनिक कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, विधायकों, दलों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमंत्रित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। समारोह को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








