Search
Close this search box.

बतौली शांतिपारा में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री का आगमन, चाय पर चर्चा एवं पौधारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

बतौली शांतिपारा में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री का आगमन, चाय पर चर्चा एवं पौधारोपण

 

बतौली, दिनांक 15 अगस्त 2025।

आज बतौली शांतिपारा स्थित भाजपा नेता अमित गुप्ता एवं नवीन गुप्ता के निज निवास पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का गरिमामय आगमन हुआ।

 

पारिवारिक भेंट-मुलाक़ात के उपरांत मंत्री जी ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से पधारे वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ “चाय पर चर्चा” कर संगठनात्मक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

 

इसके पश्चात “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत तहसील प्रांगण बतौली में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे—

जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, अनिल अग्रवाल (जनपद उपाध्यक्ष सीतापुर), आशीष गुप्ता (मंडल अध्यक्ष बतौली), अमित गुप्ता (भाजपा नेता), अशोक गुप्ता, हरि गुप्ता, नवीन गुप्ता, निशान्त गुप्ता, अनुज एक्का, अनिमेष अग्रवाल, नीरू मिस्त्री, सविता जायसवाल, राजेंद्र पैकरा, बाबू कश्यप, सिद्धांत गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनुज गुप्ता, लीलू यादव, सूरज बहादुर यादव, शुभम गुप्ता, श्रवण यादव, शिवमंगल, सुखसाय, वीरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन उत्साह एवं संगठनात्मक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें