सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अनेक स्थलों पर किया ध्वजारोहण
पहली बार एम.एल.ए. एजुकेशन कोर सेंटर में फहराया गया तिरंगा
सीतापुर, 15 अगस्त 2025 – आज पूरे देश के साथ सीतापुर में भी 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बढ़ाया।
विधायक श्री टोप्पो ने सर्वप्रथम अपने सीतापुर स्थित विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया। इसके पश्चात एम.एल.ए. एजुकेशन कोर सेंटर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
इसके बाद विधायक महोदय केन मेमोरियल मिशन स्कूल पहुँचे, जहाँ उन्होंने तिरंगा फहराया और छात्रों को देशभक्ति एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। कार्यक्रम का समापन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हुआ, जहाँ विधायक श्री टोप्पो ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया और देशभक्ति के रंग में रंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








