चंद्र प्रताप तिवारी जी को उत्कृष्ट थाना प्रभारी पुरस्कार के लिए चयन, 15 अगस्त 2025 को अंबिकापुर में होंगे सम्मानित
बतौली/ बतौली के थाना प्रभारी को उत्कृष्ट गौरव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबिकापुर सरगुजा में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। श्री तिवारी जी के क्षेत्र में कई वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं और उन्होंने अपने योगदान से समाज ओर क्षेत्र में एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। उनकी सहारानीय और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस पुरस्कार के तहत श्री तिवारी जी को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
श्री तिवारी जी की इस उपलब्धि पर पूरे बतौली और जनपद में हर्ष की लहर है। यह पुरस्कार न केवल श्री तिवारी जी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बतौली के क्षेत्र में उनके योगदान को भी मान्यता देता है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








