“मोर तिरंगा, मोर अभिमान” – बतौली मंडल में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन
बतौली / “हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत आज बतौली मंडल में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रगान के साथ यात्रा की शुरुआत की और नगरभर में तिरंगे की शान का संदेश प्रसारित किया।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हर भारतीय के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता का प्रतीक है। इस यात्रा में शामिल होकर सभी ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और संकल्प लिया कि तिरंगे की मर्यादा और सम्मान सदैव बनाए रखेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, अशोक कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल, पूनम चंद गुप्ता, सुधासिंधु वेद, मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सिद्धांत गुप्ता, पुरषोत्तम पैकरा, नागमणि सिंह पैकरा, श्री जितेश्वर पाठक, अमित गुप्ता, हरि गुप्ता, तेजबल नागेश, डायल राम, कमल यादव, निशांत गुप्ता, गणेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और आमजन उपस्थित रहे।
नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








