भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन — देशभक्ति का अद्भुत उत्साह
सीतापुर / आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
इसी क्रम में आज सीतापुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया। कार्यक्रम में सीतापुर भाजपा के सम्माननीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेस्ट हाउस परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम का विशेष उत्साह देखा गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है और इसकी आन-बान-शान के लिए हर नागरिक को समर्पित रहना चाहिए
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








