Search
Close this search box.

भोले बाबा के अनोखे भक्त “नंदू भैया” — 1984 से लगातार कर रहे हैं जल अभिषेक, हादसे में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी नहीं टूटी आस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भोले बाबा के अनोखे भक्त “नंदू भैया” — 1984 से लगातार कर रहे हैं जल अभिषेक, हादसे में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी नहीं टूटी आस्था

 

(बतौली )श्रावण मास में जब कांवरियों का उत्साह चरम पर होता है, तब सरगुजा के शंकर घाट, अंबिकापुर से एक अद्भुत आस्था की मिसाल हमारे बीच प्रेरणा बनकर सामने आती है — नंदू भैया, जो वर्ष *1984 से लगातार हर सावन में शंकर घाट से पवित्र जल लेकर कैलाश गुफा में भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं।आस्था की इस अमर यात्रा में एक समय ऐसा भी आया जब एक भीषण दुर्घटना में नंदू भैया ने अपने दोनों हाथ खो दिए, परंतु उनकी भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव ज़रा भी नहीं डगमगाई। आज भी, बिना दोनों हाथों के, वे विशेष सहयोग के साथ अपने व्रत को निभा रहे हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी जल उठाकर कैलाश गुफा में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। उनकी यह अडिग आस्था, संकल्प और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है कि सच्ची भक्ति किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। नंदू भैया का जीवन दर्शाता है कि यदि मन में श्रद्धा हो, तो कोई भी बाधा आस्था की राह में दीवार नहीं बन सकती।🙏 हर हर महादेव 🙏

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें