Search
Close this search box.

सीतापुर, मैनपाट के “महायात्रा 360” कांवरियों का उत्तरप्रदेश में किया गया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

संवाद दाता : संतोष सिदार

छत्तीसगढ़ के सीतापुर-मैनपाट से निकली “महायात्रा 360” कावड़ यात्रा का 25 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले के ग्राम पंचायत लोहरा में भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के रात्रि विश्राम का आयोजन राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकृत (उत्तर प्रदेश) में किया गया था, जहां ग्रामवासियों, विशेषकर पूर्व ग्राम प्रधान श्री कमलेश सिंह कुशवाहा एवं उनके सहयोगियों द्वारा पूरे कांवरिया दल का आत्मीय स्वागत किया गया।

 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक एवं महायात्रा 360 के नेतृत्वकर्ता श्री रामकुमार टोप्पो जी का पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा एवं आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

 

🔸 26 जुलाई 2025 को यात्रा के अगले चरण से पूर्व कांवरियों ने विद्यालय प्रांगण में “पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नीम का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह पौधा भावी पीढ़ियों को हरियाली और आस्था दोनों की प्रेरणा देगा।

 

“महायात्रा 360” न केवल एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि यह संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर चल रही एक अद्वितीय पहल बन चुकी है।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें