Search
Close this search box.

देवगढ़ मेला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन – समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवगढ़ मेला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन – समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने का संकल्प

 

उदयपुर, सरगुजा | दिनांक: 22 जुलाई 2025

संवाद दाता / धर्मेंद्र झरिया : कलेक्टर श्री संदीप भोस्कर के निर्देशन एवं जिला उपसंचालक समाज कल्याण श्री उइके के मार्गदर्शन में समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, लखनपुर द्वारा देवगढ़ मेले के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री सुरेन्द्र साहू ने नशा को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि –

 

> “नशा चाहे शराब हो, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, चरस, गांजा या अन्य किसी रूप में – यह न केवल शरीर को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि समाज में अपराधों को भी जन्म देता है। नशे के कारण व्यक्ति चोरी, लूट और अन्य जघन्य अपराध करने लगता है।”

 

 

 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में एक माह के उपचार से नशा छोड़ने में सहायता दी जाती है।

 

सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल हरदहा ने कहा कि –

 

> “कैंसर, अस्थमा, टीबी, अवसाद जैसी अनेक बीमारियों की जड़ नशा है। यह व्यक्ति को समय से पहले मौत की ओर ले जाता है।”

 

 

 

देवन्ती साहू ने सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा पाठ्यक्रमों में नशा मुक्ति पर आधारित अध्याय अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने छोटे बच्चों द्वारा खुलेआम गुटखा और तंबाकू खरीदने पर चिंता जताई और इस प्रवृत्ति को रोकने का आह्वान किया।

 

सामाजिक कार्यकर्ता भारती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा सरगुजा व सुरजपुर जिले में निरंतर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा:

 

> “हमें अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, विशेषकर किशोरों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं।”

 

 

 

इस अवसर पर संस्था द्वारा नशा मुक्ति संबंधित पंपलेट्स का वितरण किया गया, जिसमें नशे से होने वाली बीमारियों और उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस पहल से लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और कई लोगों ने आगे से नशा नहीं करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में बलदेव सिंह, अंचल सिन्हा, आकाश साहू, हरकेश गुप्ता, प्रिया गुप्ता, संस्कृति साहू, विनय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, नीरज साहू, अर्णव, रामलाल यादव, अशोक सिंह, विरेन्द्र सहित अनेक लोगों का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहे

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें