जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
सरगुजा / जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले — सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण (दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा) के उपरांत लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
यह सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, सरगुजा पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा सरगुजा संभाग के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालयों एवं कंट्रोल रूम्स में उपलब्ध है।
👉 लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया जाएगा।
👉 पात्र अभ्यर्थियों को व्यापम की वेबसाइट पर पुनः रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
🔺 रजिस्ट्रेशन नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
🔒 भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है।
❗ अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी, लेन-देन या प्रलोभन से दूर रहें। यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर अनुचित मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत चयन समिति या स्थानीय पुलिस को दें।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








