तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से ग्रामीण की मौत – ग्राम सेदम मेन रोड पर हुआ हादसा
बतौली / पटोरा निवासी गुलाब सिंह पिता खोरा सिंह, उम्र लगभग 55 वर्ष, का दुखद निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह अपने गांव के शंभू तिग्गा के साथ दो नग मवेशी लेकर घरेलू कार्यवश अपने रिश्तेदार के घर, राजपुर की ओर जा रहे थे।
रास्ते में ग्राम सेदम के पास मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने अपने दो साथियों के साथ तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गुलाब सिंह को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तत्काल शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गुलाब सिंह की मृत्यु हो गई।
यह हादसा न केवल मृतक के परिवार के लिए बल्कि समस्त ग्रामवासियों के लिए अत्यंत दुखद है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की जा रही है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








