Search
Close this search box.

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक स्वागत, पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली / विकासखंड बतौली के संकुल केंद्र मंगारी एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय मंगारी के संयुक्त तत्वावधान में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक रूप से चंदन तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश भी प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल व विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, पालकगण, जनप्रतिनिधिगण, तथा आस-पास की कई ग्राम पंचायतों के सरपंचगण विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

 

कार्यक्रम के पश्चात संकुल केंद्र मंगारी कार्यालय का अवलोकन किया गया, जहाँ संकुल प्रभारी श्री लव कुमार गुप्ता के कुशल संचालन में कार्यालय की साज-सज्जा, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार सभी उपस्थितों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन सामूहिक सहभागिता एवं शैक्षिक समर्पण का प्रतीक रहा, जिससे स्थानीय शिक्षा व्यवस्था में नव ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक गुप्ता, जितेश्वर पाठक, हरी गुप्ता, विश्वनाथयदव, ईश्वर पैकरा,राजेंद्र पैकरा, सिद्धांत गुप्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद मेशपाल, संकुल समन्वयक लवगुप्त, सहित नव प्रवेशित बच्चे एवम विभिन्न स्कूलों के प्रधान अध्यापक एवं शिक्षक मजूद थे।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें