Search
Close this search box.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली द्वारा सहकारी समिति बिलासपुर का घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली द्वारा सहकारी समिति बिलासपुर का घेराव

 

बतौली/सरगुजा:

किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध न होने के कारण आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली के कार्यकर्ताओं ने पूर्व खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सहकारी समिति बिलासपुर का घेराव किया। मानसून के आगमन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य तेज़ी से शुरू हो गए हैं, लेकिन सहकारी समितियों में खाद की अनुपलब्धता ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

 

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सहकारी समिति के बाहर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

 

इस अवसर पर पूर्व खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा:

“डबल इंजन की सरकार के बावजूद किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यदि जल्द ही किसानों के लिए खाद की व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।”

 

यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिनों पूर्व किसानों ने खाद की कमी को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर चक्का जाम किया था।

 

इस प्रदर्शन में सीतापुर विधानसभा प्रभारी लालचंद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रदेश सचिव राजकुमार सोनी, दीपक मिश्रा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमन गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सतवेंद्र प्रताप सिंह, सुंदर मिंज, प्रशांत गुप्ता, महेश लकड़ा, शाहिद सहित सैकड़ों किसान एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें